टेम्पर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस: अगर आप मोबाइल फोन चलाते है तो आपको टेम्पर्ड ग्लास के बारे में जरूर पता होगा। साथ ही यह भी पता होगा कि बिना इसके आपका फोन अधूरा होता है और कभी भी गिर कर टूट सकता है।
वैसे तो मोबाइल की खरीद बेच, पूरे विश्व में भारी मात्रा में होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मोबाइल से जुड़ी जरूरी चीज़ें बिक्री नहीं होती है।
जब लोग मोबाइल खरीदते हैं तो उससे जुड़ी सभी जरूरी चीज़ें जैसे हेडफोन, कवर, टेम्पर्ड ग्लास आदि भी खरीदते हैं। और इन्ही जरूरी चीजों को मोबाइल एक्सेसरीज ( मोबाइल Accessories ) कहते हैं।
जिनकी मांग भविष्य में काफी ज्यादा बढ़ने वाली है।
एक रिसर्च के अनुसार पूरे विश्व में 2021 तक मोबाइल एक्सेसरीज की Market Size $248 Billion था जो 2030 तक बड़ कर $335 Billion होने वाला है।

तो आज के इस लेख में हम मोबाइल के इन एक्सेसरीज में से टेम्पर्ड ग्लास के बिजनेस के बारे में विस्तार से जानेंगे।
चलिए शुरुआत करते है इस लेख की।
टेम्पर्ड ग्लास क्या है ?

टेंपर्ड ग्लास एक ऐसा कांच होता है जिसे लोग अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर लगाते हैं। इसको लगाने से फोन की स्क्रीन पर Scratch या दाग नहीं लगते है।
टेम्पर्ड ग्लास के फायदे

- उंगलियों के निशानों से बचाता हैं।
- फोन की स्क्रीन की मजबूती को बढ़ाता है।
- फोन की स्क्रीन को दाग से बचाता है।
- कम पैसों में मिल जाता है।
- फोन देखने में और अच्छा लगता है।
टेम्पर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस – Location ( जगह )
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि इसमें जिस भी मशीन का उपयोग होता है, वह काफी छोटे होते हैं। किसी डेस्क ( Desk ) पर रख कर भी उनका उपयोग हो सकता है।
लेकिन आपको तैयार किए हुए टेंपर्ड ग्लास को रखने के लिए और उनको पैक करने के लिए कुछ जगह की आवश्यकता होगी।
फिर भी एक अंदाजे के मुताबिक आपको कम से कम 200 से 500 Sq ft जगह की आवश्यकता होगी।
टेम्पर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस – कच्चा माल
टेम्पर्ड ग्लास बनाने के बिजनेस में आपको ज्यादा कोई कच्चा माल की आवश्कता नही होती है बस एक ही चीज की जरूरत होती है। वो है “ एंटी शोक स्क्रीन प्रोटेक्टर फिल्म ( Anti Shock Screen Protector Film ) ” ।
टेम्पर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस – लाइसेंस
- Business Registration
- GST Registration
- MSME Aadhaar Registration
- Trade License
टेम्पर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस – मशीन
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको “ Mobile Tempered Glass Cutting Machine या मोबाइल स्क्रीन गार्ड मशीन “ की आवश्कता होती है। जिसमे कीमत 2 से 3 लाख रुपए तक होती है।

टेम्पर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस – लागत
टेम्पर्ड ग्लास का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसों की आवश्यकता नहीं होती आप 2 से 5 लाख रुपए में भी इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।
टेम्पर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस – कमाई
अगर कमाई की बात करे तो ₹20 से ₹30 या ज्यादा से ज्यादा ₹40 में आपका टेम्पर्ड ग्लास बन कर तैयार हो जाएगा। और उसे आप बाजार में ₹50 से ₹70 में आराम से बेच सकते हैं।
बाकी आप कितने पैसे कमाओगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि, आपका बिजनेस किस स्तर पर फैला हुआ है और आप कितने टेम्पर्ड ग्लास बेचते हो आदि।
टेम्पर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस – Conclusion
आज के समय में मोबाइल का उपयोग करने वालों की भी संख्या काफी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। तो ऐसे में अगर आप टेम्पर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस शुरू करते हैं तो आप ये आपका एक बढ़िया फैसला हो सकता है।
बाकी अगर टेंपर्ड ग्लास के बिजनेस से संबंधित जानकारी की बात करें तो हमने आपको इस लेख में सब कुछ प्रदान कर दिया है। उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।
बाकी और भी ऐसे बढ़िया बिजनेस आइडिया के लिए हमारे Telegram और WhatsApp Group को ज्वाइन करे।
टेम्पर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस – FAQ
Q. क्या मोबाइल टेम्पर्ड ग्लास बिजनेस लाभदायक है?
Ans:- जी हां !!! टेम्पर्ड ग्लास बिजनेस लाभदायक है।
Q. टेम्पर्ड ग्लास बनाने में कितना खर्चा आता है?
Ans:- ₹20 से ₹30 या ज्यादा से ज्यादा ₹40 में आपका टेम्पर्ड ग्लास बन कर तैयार हो जाएगा।
सबसे अच्छा मोबाइल ग्लास कौन सा है?
Ans:- एक हद तक कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास स्मार्टफोन्स की स्क्रीन के लिए सबसे बेहतर है।
Q. टेम्पर्ड ग्लास कितने प्रकार का होता है?
Ans:- टेंपरेड ग्लास कई प्रकार के होते है जैसे 2D, 3D, 4D, 5D, 9D, 11D आदि।
Q. क्या टेम्पर्ड ग्लास फट सकता है?
Ans:- हा !!! टेम्पर्ड ग्लास फट भी सकता है। माना के टेम्पर्ड ग्लास मजबूत होता है लेकिन कुछ स्तिथि में ये कट भी सकता है।
Disclaimer
यह लेख बिजनेस आइडिया के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है। हम आपको कोई बिजनेस शुरू करने के लिए कोई सलाह नहीं दे रहे है। इस लेख में लागत और मुनाफा के जो नंबर है।
वो गलत भी हो सकते है. यदि आप किसी बिजनेस को शुरू करने में रुचि रखते हैं, तो आपको एक अनुभवी व्यवसाय सलाहकार से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
धन्यवाद !!!