Fish Farming Business

अगर हम खाद्य उत्पाद ( Food Production ) के नजरिया से देखे तो पूरे विश्व में खेती-बाड़ी के बाद मछली पालन ही एक ऐसा विषय है जो काफी ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। 

IMARC Group के रिसर्च के अनुसार मछली पालन का मार्केट सन 2023 तक $ 308 Billion का था जो सन 2032 तक बढ़ कर $ 462 Billion का होने वाला है। यानी 4.47% ( CAGR ) की ग्रोथ। 

Body के लिए फायदेमंद भी होती है 

खाने में मजेदार भी होती है 

मछलियों में प्रोटीन भारी मात्रा में होती है

तो इन्हीं सब कारण की वजह से मछली की मांग पूरे विश्व भर में काफी ज्यादा होती है। 

और आज के इस लेख में हम आपको इसी डिमांड से भरपूर बिजनेस के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

इतनी जगह से कर सकते है शुरुआत

½ – 1 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी जिसमें आपको तालाब के साथ साथ और भी जरूरी चीज़ें जैसे मछलियों के लिए खाना रखने की जगह, पानी के इंतजाम के लिए एक कुआं, एक छोटा सा ऑफिस आदि।

मछलियों की प्रजाति

मछली पालन के कुछ तरीके

मछली पालन के बिजनेस में आप कई तरीकों से मछलियों को पाल सकते है और मछली पालन की शुरुआत कर सकते हैं। 

Pond Farming 

यह मछली पालन का वो तरीका है जो सालों से चला आ रहा है। इसमें तालाब का निर्माण किया जाता है और फिर उस तालाब में मछलियों को पाला जाता है।

Cage System

यह मछली पालन का एक ऐसा तरीका है जिसमे मछलियों को पानी में तैरने वाले पिंजरों में रखा या पाला जाता है। 

Indoor Fish Farming

ये मछली पालन का एक ऐसा तरीका है जिसमे मछलियों को बंद जगह पर, जैसे की टैंक या कंटेनर में पा जाता है।